फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सांसद सीपी जोशी बने संसद की याचिका समिति के सभापति, PM मोदी और ओम बिरला का किया आभार व्यक्त

Mon, 24 Feb 2025 09:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांसद सीपी जोशी को संसद की याचिका समिति का सभापति बनाया गया है। सभापति बनाए जाने पर जोशी ने पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
सांसद सीपी जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ सांसद व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को संसद की लोकसभा में याचिका (पिटीशन) समिति का सभापति मनोनीत किया है। सांसद जोशी को संसद की 15 सदस्यीय लोकसभा की याचिका समिति का सभापति और अन्य 14 सांसद को सदस्य बनाया गया है। इनमें सदस्य सांसद एंटो एंटनी, मितेश पटेल बाकाभाई, सुखदेव भगत, राजू बिस्टा, गुरमीत सिंह, बस्तिपति नागराजू, डॉ. राजकुमार सांगवान, कमलजीत शेहरावत, मंजू शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, अभय कुमार सिन्हा और राजमोहन उन्नीथन हैं।

विज्ञापन


सांसद जोशी वर्तमान में संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति व ऊर्जा समिति में सदस्य हैं तथा पूर्व में बहु-राज्य सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक, 2022 बिल की सयुंक्त समिति के सभापति भी रह चुके हैं। सांसद जोशी ने याचिका समिति के सभापति मनोनीत किए जाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा की याचिका समिति एक महत्वपूर्ण समिति है तथा इसके कार्य आम जनता की ओर से संसद में उठाई गई याचिकाओं पर विचार करना, याचिकाओं पर सरकार से राय मांगना, याचिकाओं पर रिपोर्ट देना, याचिकाओं के निपटान के लिए निर्देश देना, याचिकाओं से जुड़े मामलों में मंत्रालय के विचारों पर विचार करना, याचिकाओं के निपटान के लिए सभा में रिपोर्ट पेश करना, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना आदि है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें