फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: सात जिलों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, धौलपुर में खतरे के निशान के पास पहुंची चंबल

Sat, 05 Jul 2025 08:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Monsoon Weather Update : राजस्थान में आज 7 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी खतरे के निशान के पास बह रही है।
विज्ञापन
कोटा बैराज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी राजस्थान में अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसके चलते जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 135 प्रतिशत अधिक बरसात हो चुकी है। शनिवार को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को भी दौसा, जयपुर व सवाई माधोपुर में जोरदार बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा टोंक में 180 एमएम दर्ज की गई। टोंक में एक जून से 4 जुलाई तक कुल 806 एमएम बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी, 30 से ज्यादा बांधों के गेट खुले
विज्ञापन


हालांकि पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम होने की वजह से गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर के एरिया में दिन का तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश के बांधों में पानी की आवक लगातार जारी है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 4 जुलाई को प्रदेश के बांधों में 192 एमक्यूएम पानी की आवक हुई। इनमें 4.25 मीटर क्षमता वाले व इससे बड़े आकार के 51 बांध पूरी तरह भर गए। वहीं 412 बांध आंक्षिक रूप से भरे हैं। जबकि 229 बांध अभी पूरी तरह खाली हैं। चंबल नदी खतरे के निशान से 3 मीटर नीचे बह रही है। वहीं बीसलपुर में भी पानी की आवक जारी है। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण धौलपुर में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें