फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: प्रदेश के दक्षिणी छोर तक पहुंचा मानसून, 24 घंटे में होगी एंट्री, जयपुर में झमाझम

Tue, 17 Jun 2025 02:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दक्षिणी-पश्चिमी मानसून बीते 24 घंटों में तेजी से आगे बढ़ता हुआ राजस्थान के दक्षिणी छोर तक आ पहुंचा है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में यह राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से कई जिलों में बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में भी बीते 15 मिनट से हल्की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। वहीं दक्षिण पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ता हुआ राजस्थान के डूंगरपुर जिले की सीमा तक आ पहुंचा है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों में यह राजस्थान में एंटर कर जाएगा। हालांकि जयपुर और पूर्वी राजस्थान तक पहुंचने में इसके तीन-चार दिन का समय लग सकता है तब तक यहां पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बारिश होगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: पारा लुढ़का, राजस्थान में जल्द ही होगी मानसून की एंट्री, 21 से भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


आईएमडी की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार मानसून आज गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों से आगे बढ़ गया है। गुजरात में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से अगले 24 घंटों में इसके राजस्थान की ओर बढ़ने की संभावना है। 21 जून से भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 व 22 जून को कोटा व भरतपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं आज जयपुर मौसम केंद्र ने आज कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के 26 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें