फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: वक्फ जमीनों की फर्जी बिक्री मामले में हाईकोर्ट सख्त, आरोपियों की तीनों जमानत याचिकाएं खारिज

Thu, 19 Nov 2026 06:31 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने जामिया हिदाया ट्रस्ट की वक्फ जमीनों को फर्जी दस्तावेजों से बेचने के मामले में आरोपी नासिर खान और मसरूर अहमद की तीनों जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। मुख्य आरोपी नासिर खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

 

विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान हाईकोर्ट ने जामिया हिदाया ट्रस्ट की वक्फ जमीनों को फर्जी दस्तावेज के जरिये बेचने के गंभीर मामले में आरोपियों को बड़ा झटका दिया है। अदालत ने इस मामले में दायर तीन अलग-अलग जमानत याचिकाओं को सिरे से खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति उमा शंकर व्यास की एकल पीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए आरोपी नासिर खान और मसरूर अहमद को राहत देने से साफ इन्कार कर दिया।

फर्जी दस्तावेज से बेची जमीन

यह पूरा मामला राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाने में दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपियों ने आपस में सांठगांठ करके जामिया हिदाया ट्रस्ट की बहुमूल्य वक्फ जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उन्हें अवैध तरीके से बेच दिया। सुनवाई के दौरान परिवादी पक्ष की ओर से उपस्थित अधिवक्ता अश्विनी गर्ग ने अदालत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने फर्जीवाड़े के तथ्यों को रखते हुए आरोपियों को जमानत न देने की दलील दी, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने याचिकाएं खारिज कर दीं।

छह महीने से फरार इनामी आरोपी

धोखाधड़ी के इस मामले में नामांकित मुख्य आरोपी नासिर खान पिछले करीब छह महीने से लगातार पुलिस की गिरफ्त से दूर और फरार चल रहा है। पुलिस विभाग ने उस पर 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा है। परिवादी पक्ष ने आरोपी की लंबे समय से जारी फरारी पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसकी त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम के गठन की जोरदार मांग की है। हाईकोर्ट से तीनों जमानत याचिकाएं खारिज हो जाने के बाद अब पुलिस की अग्रिम कार्रवाई और फरार इनामी आरोपी नासिर खान को दबोचने की भावी रणनीति पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें