फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: मरुधरा में भीषण गर्मी, आज से लू का असर तेज; तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है

Sun, 19 Apr 2026 10:38 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल से लू का असर और बढ़ेगा, जिससे तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान में भीषण कहर बरपा रही गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से मरुधरा के निवासियों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। रोजमर्रा के काम-धाम पर इसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 19 अप्रैल से गर्मी का असर और तेज हो जाएगा।

विज्ञापन


पूर्वी राजस्थान में 19 से 22 अप्रैल तक लू चलने की आशंका जताई गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 21 और 22 अप्रैल को लू का प्रभाव ज्यादा रहने की उम्मीद है। तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश की राजधानी जयपुर, कोटा और उदयपुर में तेज गर्मी महसूस होगी, जबकि बीकानेर और जैसलमेर में लू का असर ज्यादा रहेगा। बारिश की संभावना बहुत कम है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजस्थान में चली धूलभरी हवा 
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, फलोदी में हल्के बादल छाए रहे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा जैसलमेर में सुबह से दोपहर तक कुछ स्थानों पर धूलभरी हवा चली। जबकि कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के एरिया में दिनभर आसमान साफ रहा और तेज धूप रही।

ये भी पढ़ें- Bhilwara: सेल्फ स्टडी से नवनीत ने लहराया परचम, RAS में तीसरी रैंक हासिल कर रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें