Rajasthan: गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में कुख्यात शराब माफिया अनिल पांड्या गिरफ्तार हुआ। 39 मुकदमों में वांछित आरोपी गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। पढ़ें पूरी खबर
गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में शराब माफिया अनिल पांड्या गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अनिल पांड्या राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांजी का बास गांव का रहने वाला है, जिसने गुजरात में शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर रखा था।
गुजरात एटीएस की टीम लंबे समय से अनिल पांड्या की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसके दुबई में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद इंटरपोल की मदद से गुजरात एटीएस ने दुबई में उसे गिरफ्तार करवाया। अनिल पांड्या पर सीकर जिले में 39 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा गुजरात, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भी उसके खिलाफ शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। आरोपी करीब दो दशकों से शराब तस्करी और जमीन कब्जाने जैसे अपराधों में लिप्त रहा है।
बिरजू ठेकेदार हत्याकांड में भी नाम आया था सामने
ऐसे करता था नेटवर्क का संचालन
करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर चुका है
अनिल पांड्या शराब तस्करी से करोड़ों रुपये की अवैध कमाई कर चुका है। उसने वर्ष 2022 में गांव में 60–70 लाख रुपये का मकान भी बनवाया। पुलिस के अनुसार वह रोजाना करोड़ों रुपये की शराब तस्करी करता था। करीब 10 महीने पहले सीकर पुलिस ने अनिल पांड्या गिरोह की एक करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की थी, जिसे सीमेंट रोलर की आड़ में हरियाणा से गुजरात ले जाया जा रहा था। गुजरात में भी कई बार उसकी गाड़ियां पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं।
क्या बोले सीकर एसपी प्रवीण नायक?
गुजरात में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार चलाने के कारण अनिल पांड्या पिछले कई वर्षों से पुलिस और जांच एजेंसियों के रडार पर था। वर्ष 2022 के बाद वह दुबई फरार हो गया, जहां से पूरे गिरोह का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार गिरोह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर राजस्थान के रास्ते गुजरात पहुंचाता था और वहां प्रिंट रेट से दोगुनी कीमत पर बिक्री करता था। इस मामले में सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अनिल पांड्या के खिलाफ लुक-आउट नोटिस जारी था। गुजरात एटीएस के इनपुट पर दुबई में उसकी गिरफ्तारी हुई है। आरोपी के खिलाफ सीकर जिले में भी कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।