फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत, एमएसीपी में प्रोबेशन के समय का सर्विस सर्टिफिकेट भी होगा मान्य

Fri, 13 Nov 2026 03:29 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को MACP का लाभ देने के लिए प्रोबेशन अवधि के सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र को ACR के बराबर मान्यता दी है। प्रशिक्षण संस्थान और संबंधित अधिकारी ये प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों को संशोधित सुनिश्चित कॅरियर प्रोन्नयन (MACP) का लाभ देने के लिए अब प्रोबेशन के समय जारी सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र को भी मान्यता मिलेगी। यानी नौकरी के शुरुआती समय में कर्मचारी की नियमित वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट (ACR) नहीं बनी है तो उसकी जगह प्रशिक्षण और परिवीक्षा अवधि का सर्विस सर्टिफिकेट भी मान्य होगा। इससे कर्मचारियों की शुरुआती सेवा अवधि का रिकॉर्ड MACP की पात्रता तय करने में काम आएगा।

वित्त विभाग ने 10 नवंबर 2026 को इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग ने साफ किया है कि प्रोबेशनर ट्रेनी के प्रशिक्षण और परिवीक्षा अवधि के दौरान जारी सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र को MACP की स्वीकृति के लिए ACR के बराबर माना जाएगा। इसके लिए विभाग ने 5 मई 2026 को जारी अपने पुराने स्पष्टीकरण के एक बिंदु में बदलाव किया है।

प्रशिक्षण संस्थान और अधिकारी जारी करेंगे प्रमाण पत्र

नई व्यवस्था के अनुसार, प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारी को सेवा संतोषजनक प्रमाण पत्र संबंधित प्रशिक्षण संस्थान जारी करेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परिवीक्षा अवधि में जिस स्थान पर कर्मचारी ने तीन महीने या इससे अधिक समय तक काम किया है, वहां के प्रतिवेदक अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करेंगे। इनमें जिला कलक्टर या संबंधित विभागाध्यक्ष शामिल हो सकते हैं।

सर्टिफिकेट में कर्मचारी के कामकाज की ग्रेडिंग होगी

सर्विस सर्टिफिकेट में भी ACR की तरह कर्मचारी के कामकाज की ग्रेडिंग दर्ज होगी। इसके लिए पांच श्रेणियां तय हैं- उत्कृष्ट, बहुत अच्छा, अच्छा, संतोषप्रद और असंतोषप्रद। प्रमाण पत्र में कर्मचारी का नाम, पदनाम, जन्म दिनांक और सेवा का नाम भी लिखा जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कनाडा में रची थी साजिश

ACR रिकॉर्ड में भी रखे जाएंगे प्रमाण पत्र

प्रशिक्षण संस्थान, जिला कलक्टर और विभागाध्यक्ष इन प्रमाण पत्रों की प्रतियां प्रशासनिक विभाग या कार्मिक विभाग को भेजेंगे, ताकि इन्हें कर्मचारी के गोपनीय रिकॉर्ड यानी ACR डोजियर में रखा जा सके।

वित्त विभाग के इस फैसले से MACP के लिए प्रोबेशन के समय का मूल्यांकन भी काम आएगा। हालांकि, केवल प्रमाण पत्र होने से MACP अपने आप नहीं मिलेगा। इसके लिए दूसरी निर्धारित पात्रताएं पूरी करना भी जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें