फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आज किसान संगठनों का गांव बंद, टोंक, नागौर, अजमेर और जयपुर में दिख

Wed, 29 Jan 2025 04:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किए जाने व अन्य मांगों को लेकर किसान महापंचायत की तरफ से आज प्रदेश में गांव बंद का ऐलान किया गया है। महापंचायत का दावा है कि प्रदेश में इस बंद का व्यापक प्रभाव रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान महापंचायत के नेतृत्व में न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए आज प्रदेश में गांव बंद आंदोलन चलाया जा रहा है। महापंचायत का दावा है कि राजस्थान के 45,537 गांवों में इस आंदोलन का व्यापक प्रभाव रहा है। गांवों से फल, फूल, सब्जी ,दूध, अनाज जैसे उत्पाद बेचने के लिए बाहर नहीं ले जाए गए। गांव का व्यक्ति भी गांव में ही रहा। बंद के दौरान यातायात के साधनों को नहीं रोका गया, बल्कि किसान ही उनमें नहीं बैठे।

विज्ञापन


बंद का सर्वाधिक प्रभाव टोंक, नागौर, अजमेर और जयपुर में देखने को मिला है। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट का कहना है कि आज दोपहर तक टोंक के 1120, नागौर की मेड़ता तहसील के 106, जयपुर जिले की मोजमाबाद तहसील के 110 गांवों सहित राजस्थान के कई गांवों में पशुपालकों ने दूध घर पर ही रखा। गांवों में तो में किसान एकता -जिंदाबाद के नारे लगाए गए । 

जैसलमेर की पंचायत समिति, फतेहगढ़ की ग्राम पंचायत मुलाना में 125 से ज्यादा दुकानदारों ने इस आंदोलन के समर्थन में अपनी दुकानें बंद रखीं। मजदूरी के लिए बाहर जाने वालों ने भी गांव बंद आंदोलन में भागीदारी के लिए गांव से बाहर जाना स्थगित किया। रामपाल जाट ने बताया कि यह बंद स्वेच्छा पर आधारित था इसलिए किसी के साथ जबरदस्ती नहीं की गई। पूरा आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कई संगठनों ने दिया समर्थन

किसान महापंचायत के आह्वान पर हुए इस आंदोलन में कई संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हुआ है। इनमें प्रमुख रूप से राजस्थान सरपंच संघ के अध्यक्ष रहे डीडवाना निवासी भंवरलाल जानू, सरपंच संघ दूदू के अध्यक्ष विष्णुसिंह भडाना, भारतीय किसान संघ मानवता के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेड़ता तहसील के निवासी सुशील रियाड, भारतीय किसान यूनियन (टिकेत) के सीकर जिला अध्यक्ष रामचंद्र सुंडा, राजस्थान किसान संघर्ष समिति के संरक्षक जालौर के निवासी विक्रम सिंह पुनासा, सचिव गीमर सिंह, राष्ट्रीय किसान संघ के राष्ट्रीय सचिव कोटा निवासी जगदीश शर्मा, बीकानेर निवासी महावीर पुरोहित, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल पूनिया, किसान संघर्ष समिति के भरतपुर जिले के निवासी इंदल सिंह जाट, डीग जिले के निवासी मोहन गुर्जर, किसान संघर्ष समिति बिहारीपुर के अध्यक्ष पप्पू नेहरा, भारत किसान यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश बेनीवाल, पूर्व सांसद 99 वर्षीय पंडित रामकिशन, श्री गंगानगर की तहसील अनूपगढ़ का व्यापार मंडल शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें