फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहरोड़ के पूर्व MLA बलजीत यादव के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्म पर घटिया सामान आपूर्ति के आरोप

Fri, 24 Jan 2025 10:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ईडी ने पूर्व विधायक बलजीत यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। राजधानी जयपुर में आठ जबकि दौसा और अलवर में एक-एक स्थानों पर कार्रवाई चल रही है। यह छापेमारी बलजीत यादव की फर्म पर घटिया सामान आपूर्ति के आरोपों के चलते की गई है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक बलजीत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। दौसा और अलवर में एक-एक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। बलजीत यादव पर क्रिकेट की घटिया सामान की आपूर्ति का आरोप है और इस संबंध में परिवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि पीएमएलए कानून के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। इसमें उन्होंने कुछ कंपनियों से सांठ-गांठ कर सरकारी स्कूलों में घटिया सामग्री सप्लाई कर दी थी। इसमें तीन करोड़ 72 लाख रुपये का घोटाला बताया गया था। पूर्व में इस मामले में एसीबी ने मुकदमा दर्ज किया है, जिस कंपनी के मार्फत खरीद बताई जाती है, उसका नाम बालाजी कंपनी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड है।

ED ने क्यों मारा बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के ठिकानों पर छापा
प्रवर्तन निदेशालय ने अशोक गहलोत सरकार को समर्थन देने वाले, काले कपड़े पहनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा में दौड़ने वाले बहरोड़ के पूर्व निर्दलीय MLA बलजीत यादव के दस ठिकानों पर रेड की है। चुनाव से पहले ही बलजीत यादव पर बल्ला चोर का राजनीतिक आरोप लगा था।
विज्ञापन


PMLA एक्ट के तहत हो रहे एक्शन के अनुसार पूर्व विधायक से जुड़े इस मामले में उनसे जुड़े लोगों और कंपनियों ने क्षेत्र की सरकारी स्कूल के अंदर क्रिकेट सामान वितरित किया था, जिसमें तीन करोड़ 72 लाख रुपये का घोटाला बताया गया था। जो इससे पहले इस मामले में एसीबी में मुकदमा दर्ज किया है। बालाजी कंपलीट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत यह सारी गड़बड़ी हुई। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन घोटाले में भी विधायक के कामकाज संदिग्ध हैं। फिलहाल, ईडी की टीम एक्शन कर रही। मामले में आज गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें