फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप करने का मामला, एक और डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:08 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट के जरिए इंटर्नशिप और मेडिकल रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में एसओजी ने बानसूर निवासी राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने  22 लाख रुपये देकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया था।
विज्ञापन
राकेश कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से एमबीबीएस करने के बाद भारत में मेडिकल प्रैक्टिस के लिए जरूरी एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में एसओजी ने एक और डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर निवासी राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। एसओजी ने उसे 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। मामले में अब तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार सहित 37 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल बंसल के अनुसार, विदेश से एमबीबीएस करने वाले जिन लोगों ने एफएमजीई परीक्षा पास नहीं की थी, उन्होंने कथित तौर पर फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण कराया। इसके बाद प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप भी शुरू कर दी। इस मामले में एसओजी जयपुर थाने में 4 फरवरी 2026 को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

परीक्षा में तीन बार असफल होने के बाद बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट

जांच में सामने आया कि राकेश कुमार यादव ने 2011 में बारहवीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद जयपुर के एक नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम का कोर्स किया। वर्ष 2017 में उसने ताजिकिस्तान के अविसेना मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया और 2022 में डिग्री पूरी कर भारत लौट आया।

भारत आने के बाद राकेश ने राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित एफएमजीई स्क्रीनिंग परीक्षा दिसंबर 2022, जून 2023 और दिसंबर 2023 में दी, लेकिन पास नहीं हो सका। इसके बाद उसने कथित तौर पर अलवर निवासी नफीस खान और दौसा निवासी शुभम गुर्जर के माध्यम से 22 लाख रुपये में दिसंबर 2023 की एफएमजीई परीक्षा का फर्जी सर्टिफिकेट बन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें