फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: सुबह 10 बजे तक 28.87% मतदान, धोरीमन्ना सबसे आगे; उदयपुर सबसे पीछे

Fri, 11 Sep 2026 10:52 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 10 बजे तक औसत 28.87% मतदान हुआ। धोरीमन्ना 44.38% के साथ सबसे आगे, जबकि उदयपुर 12.06% के साथ सबसे पीछे रहा।
विज्ञापन
झालावाड़ में वोटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक मतदान की रफ्तार अलग-अलग निकायों में काफी अलग रही। उपलब्ध 146 निकायों के आंकड़ों के मुताबिक औसतन करीब 28.87% मतदान दर्ज हुआ। बालोतरा की धोरीमन्ना नगरपालिका 44.38% वोटिंग के साथ सबसे आगे रही, जबकि उदयपुर नगर निगम में सबसे कम 12.06% मतदान हुआ।

धोरीमन्ना में सबसे ज्यादा वोटिंग

सुबह 10 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान धोरीमन्ना नगरपालिका में 44.38% रहा। इसके बाद अलवर की बहरोड़ नहीं, बल्कि बारोडामेव नगरपालिका में 44.02%, गंगानगर की गजसिंहपुर नगरपालिका में 42.51%, झालावाड़ की मनोहरथाना नगरपालिका में 42.34% और फलोदी की बाप नगरपालिका में 41.62% मतदान हुआ।

बड़े शहरों में मतदान की रफ्तार धीमी

दूसरे चरण के बड़े शहरों में शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। उदयपुर नगर निगम 12.06% के साथ सबसे नीचे रहा। कोटा नगर निगम में 14.55%, अजमेर नगर निगम में 14.58%, जोधपुर नगर निगम में 19.96% और पाली नगर निगम में 19.14% मतदान हुआ। जयपुर नगर निगम 16.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान निकाय चुनाव: आज दूसरे चरण की वोटिंग, 87 लाख वोटर,18,266 प्रत्याशी...जानिए 6 बड़े शहरों का पूरा गणित ?

छोटे शहरों-कस्बों में ज्यादा उत्साह

सुबह के आंकड़ों में एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है। बड़े नगर निगमों की तुलना में कई छोटी नगरपालिकाओं में मतदान की रफ्तार ज्यादा रही। धोरीमन्ना, बारोडामेव, गजसिंहपुर, मनोहरथाना और बाप जैसी नगरपालिकाएं शुरुआती मतदान में आगे रहीं।

वहीं उदयपुर, कोटा और अजमेर जैसे बड़े शहरों में 10 बजे तक मतदान 15% के आसपास रहा। यानी शुरुआती रुझान में कस्बों में वोटिंग की रफ्तार तेज और बड़े शहरों में धीमी दिखाई दी।

सबसे ज्यादा: धोरीमन्ना नगरपालिका – 44.38%

विज्ञापन

सबसे कम: उदयपुर नगर निगम – 12.06%
औसत: 28.87% (146 निकायों के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर)

6 बड़े निगमों में वोटिंग की स्थिति

-अजमेर नगर निगम: 14.58%
-उदयपुर नगर निगम: 12.06% — सबसे कम
-जोधपुर नगर निगम: 19.96%
-कोटा नगर निगम: 14.55%
-पाली नगर निगम: 19.14%
-जयपुर नगर निगम: 16.23 %

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें