फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्य सचिव का दिल्ली तबादला, केंद्र में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव पद पर नियुक्त

Tue, 11 Nov 2025 07:42 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र में सामाजिक न्याय मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वे 30 नवंबर को अमित यादव के रिटायरमेंट के बाद पदभार संभालेंगे। पंत 1991 बैच के राजस्थान कैडर के IAS हैं और पूर्व में भी दिल्ली में सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
मुख्य सचिव सुधांश पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी मिली है। पंत का अचानक दिल्ली तबादला कर दिया गया है।  उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

सुधांश पंत, 1991 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे इससे पहले भी दिल्ली में कई वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, वे वर्तमान सचिव अमित यादव (1991 बैच, एजीएमयूटी कैडर) के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यादव का रिटायरमेंट 30 नवंबर को निर्धारित है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को सचिवालय में आईएएस अफसरों की बैठक में सुधांश पंत ने बड़े फेर बदल को लेकर संकेत भी दिए थे। उन्होंने अपने मातहत अफसरों से कहा था कि जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है। इसके बाद देर रात केंद्रीय कार्मिक विभाग ने उनके तबादले के आदेश जारी कर दिए।
जानकारों का कहना है कि राजस्थान में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब सरकार की ओर से लाए गए मुख्य सचिव अपना कार्यकाल बीच में छोड़कर जा रहे हैं। चर्चा थी कि पंत की सरकार में कुछ खटपट चल रही थी जिसके चलते वे लंबे समय से दिल्ली जाने के प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन




विज्ञापन

 

सुधांश पंत की इस नई नियुक्ति के साथ ही राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में हलचल तेज हो गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा? प्रशासनिक गलियारों में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम फैसला मुख्यमंत्री कार्यालय से ही होगा। राजस्थान में सुधांश पंत को एक सख्त, दक्ष और परिणाममुखी अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके केंद्र में जाने से राज्य प्रशासनिक तंत्र में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें