फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीईटी सीनियर सेकेंडरी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 27 Nov 2026 02:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) 2026 का एडमिट कार्ड 26 नवंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा 1, 2 और 3 दिसंबर को ऑफलाइन ओएमआर मोड में होगी।
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं स्तर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड ने 26 नवंबर को प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले बोर्ड ने 21 नवंबर को परीक्षा शहर की जानकारी जारी की थी। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, तारीख और समय से जुड़ी जानकारी भी प्रवेश पत्र के माध्यम से मिल सकेगी।

1, 2 और 3 दिसंबर को होगी परीक्षा

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 3 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से होगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा की तारीख, समय और केंद्र के पते की अच्छी तरह जांच कर लें।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के रास्ते की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लेने की सलाह भी दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लें।

ऐसे डाउनलोड करें राजस्थान CET का एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. RSSB CET Senior Secondary Level 2026 Admit Card के लिंक को चुनें।

  4. अब अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  5. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सुरक्षा कोड भरकर सबमिट करें।

  6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थी दूसरे आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in के माध्यम से भी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

24 जून से शुरू हुए थे आवेदन

राजस्थान CET सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2026 को शुरू हुई थी। आवेदन करने और निर्धारित शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2026 तय की गई थी। निर्धारित समय में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब दिसंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें