फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly: मानसून सत्र का पहला दिन: ‘वोट चोरी’ और ‘झालावाड़ हादसे’ पर कांग्रेस-भाजपा में भिडंत

Mon, 01 Sep 2025 04:47 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत ही हंगामे से हुई। पहले ही दिन की कार्यवाही में ‘वोट चोरी’ और ‘झालावाड़ हादसे’ पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने नजर आए।
 
विज्ञापन
टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Assembly:  राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को जोरदार हंगामे के साथ शुरू हुआ। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायकों ने 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' के नारे लगाते हुए पोस्टर और तख्तियां लहराईं। इसके जवाब में भाजपा विधायकों ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ "गालीबाज राहुल गांधी" के नारे लगाए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने दखल देते हुए विधायकों को शांत रहने की चेतावनी दी लेकिन विपक्षी सदस्य शांत नहीं हुए। अंततः स्पीकर ने शोकाभिव्यक्ति करने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस का आरोप: चुनाव में धांधली, बच्चों को श्रद्धांजलि नहीं

विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में मतदाताओं के अधिकारों का हनन किया। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाते हुए जूली ने कहा कि कांग्रेस ने आयोग की कार्यप्रणाली को उजागर किया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि झालावाड़ स्कूल हादसे में मृत बच्चों को सदन में श्रद्धांजलि क्यों नहीं दी गई, जबकि देशभर में अन्य घटनाओं पर दो मिनट का मौन रखा गया।  जूली ने कहा, “झालावाड़ के मासूम बच्चे पढ़ने गए थे, लेकिन लौट कर नहीं आए। सरकार में मानवीय संवेदना खत्म हो गई है। बच्चे खुद नहीं मरे उन्हें सिस्टम ने मारा है। ” जूली बोले- हमने हिमाचल, झारखंड और उत्तराखंड में मृतकों को श्रद्धांजलि दी, लेकिन आप दो मिनट का समय भी नहीं निकाल सके उन मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए, जो पढ़ने स्कूल गए थे लेकिन वापस नहीं लौटे।

विज्ञापन



यह भी पढें-  Rajasthan News: NEET में कम नंबर आए तो डांट के डर से छोड़ दिया घर, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में लंगर सेवा करते मिली 20 साल की छात्रा। पढ़ें पूरी कहानी...

सचिन पायलट बोले: "चुनाव लूट कर सरकार बनाई जा रही है"

टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि देशभर में लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। “हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान तक में वोट चोरी हो रही है। यह केवल बिहार या कर्नाटक तक सीमित नहीं है,” उन्होंने कहा। उन्होंने निष्पक्ष जांच और चुनाव आयोग से भाजपा से जुड़े लोगों को हटाने की मांग की।

भाजपा का पलटवार: कांग्रेस और राहुल गांधी गालीबाज

वहीं, सरकार के मुख्य सचेतक जगेश्वर गर्ग ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस गालीबाज हैं, यह रिकॉर्ड में है। उनके बयान वायरल हो रहे हैं।” उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने श्रद्धांजलि न देने के आरोपों पर कहा कि सदन के भीतर प्रक्रिया तय होती है और स्पीकर तय करते हैं कि किन घटनाओं पर शोक प्रस्ताव लिया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें