Earlier Also Tourist Camps in Kashmir Had Become Terrorist Targets: करीब 11 महीने पहले भी कश्मीर में टूरिस्ट कैंप को आतंकियों ने निशाना बनाया था। उस दौरान राजधानी जयपुर के दंपती को गोली लगी थी। वैष्णो देवी जाकर आ रहे परिवार पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें चार लोगों की जान गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए हैं और 17 लोग घायल हैं। इस आतंकी हमले में राजधानी जयपुर के नीरज उधवानी की मृत्यु हो गई। लेकिन आज से ठीक 10 महीने पहले भी जम्मू में हुए आतंकी हमले में जयपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमलों में बीते एक साल में जयपुर के पांच सिविलंस की मौत हो चुकी है। करीब 10 महीने पहले 10 जून 2024 को जम्मू में हुए आतंकी हमले में जयपुर के चार लोगों की जान चली गई थी। मरने वाले चौमू और हरमाड़ा थाना के रहने वाले थे।
इस आतंकी वारदात में वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस पर आतंकवादियों में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें जयपुर के पवन सैनी घायल हुए, जबकि उनकी पत्नी पूजा और बेटे लिवांश की मृत्यु हो गई थी। वहीं, उन्हीं के परिवार के राजेंद्र सैनी और उनकी पत्नी ममता सैनी की भी मृत्यु हो गई थी।
वहीं, इसी तरह की एक और आंतकी घटना में 18 मई 2024 को पहलगाम में ही जयपुर से घूमने गए पति-पत्नी पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। आतंकियों ने यहां यानेर इलाके के एक रिसॉर्ट में उन पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में जयपुर की फरहा खान और उनके पति तबरेज खान को गोली लगी थी। इसमें तबरेज की आंख में गंभीर चोट आई, जिसके चलते लगभग उनके आंख की रोशनी चली गई।