फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान मौसम अपडेट: सर्दी-गर्मी के बीच अगले सप्ताह बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Sat, 14 Feb 2026 07:44 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सर्दी और हल्की गर्मी के बीच अगले सप्ताह मौसम बदलेगा। जयपुर और बीकानेर संभाग में 17-18 फरवरी को बारिश की संभावना है। दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि शेखावाटी में ठंड बरकरार है और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में इन दिनों सर्दी और हल्की गर्मी का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र, जयपुर के अनुसार अगले सप्ताह राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। विशेष रूप से बीकानेर संभाग और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव 17 और 18 फरवरी को देखने को मिलेगा। इससे पहले राज्य में मौसम सामान्यतः साफ रहने की संभावना है और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह-शाम न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने से हल्की सर्दी बनी रहेगी।

33 डिग्री तक पहुंचा पारा

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ, जहां सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की गई। इसके अलावा उदयपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, डूंगरपुर, जालौर और पाली में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया।

शेखावाटी में ठंड का असर बरकरार

वहीं दूसरी ओर शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर अभी भी बना हुआ है। चूरू, सीकर, झुंझुनूं और फतेहपुर में सुबह-शाम ठंड अधिक महसूस की गई। सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर में दर्ज किया गया, जबकि सीकर में यह 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
देश के प्रमुख शहरों में दर्ज तापमान के अनुसार अजमेर में अधिकतम 29 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भीलवाड़ा में 29.4 अधिकतम और 13.4 न्यूनतम दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम 28.6 और न्यूनतम 14.1 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 26 और न्यूनतम 6.5 डिग्री दर्ज हुआ। कोटा में 28.8 अधिकतम और 14 न्यूनतम रहा। चित्तौड़गढ़ में 30.8 अधिकतम और 13.4 न्यूनतम दर्ज किया गया, जबकि उदयपुर में अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 13.6 डिग्री रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक 33 डिग्री अधिकतम और 15.2 न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम 31 और न्यूनतम 13 डिग्री रहा, वहीं जोधपुर में 30.8 अधिकतम और 13.8 न्यूनतम दर्ज किया गया। बीकानेर में अधिकतम 29.3 और न्यूनतम 12.3 डिग्री रहा, जबकि चूरू में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

जयपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: पिता ने आठ माह की मासूम बेटी की कैंची से गला काटकर हत्या की, सुसाइड की कोशिश

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें