फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्री-मानसून मेहरबान; 23 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पारा 13 डिग्री तक लुढ़का

Wed, 17 Jun 2026 06:56 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। 23 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई शहरों में तापमान 13 डिग्री तक गिरा, अगले तीन दिन मौसम सुहावना रहने की संभावना।

 

विज्ञापन
जानें मौसम का हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी 23 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। प्री-मानसून गतिविधियों के असर से कई शहरों में दिन के तापमान में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

झुंझुनूं में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में झुंझुनूं जिले के मलसीसर में सर्वाधिक 66 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पिलानी में 54 एमएम, गुढ़ागौड़जी में 47 एमएम, झुंझुनूं शहर में 45 एमएम और उदयपुरवाटी में 36 एमएम बारिश दर्ज हुई। श्रीगंगानगर, अलवर, चूरू, सीकर और जयपुर के कुछ इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

विज्ञापन

यह भी पढें- Baran: शादी में शामिल होने आए थे चार लोग, नदी में नहाने उतरे और चली गई जान; खुशियां मातम में बदली

तापमान में बड़ी गिरावट

बारिश और तेज हवाओं के कारण शेखावाटी क्षेत्र में तापमान में उल्लेखनीय कमी आई है। चूरू का अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री की गिरावट के साथ 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिलानी में तापमान 25.9 डिग्री, झुंझुनूं में 27.2 डिग्री और फतेहपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में अचानक आई गिरावट से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं तेज आंधी, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बड़े शहरों का हाल

राजधानी जयपुर में मंगलवार शाम मौसम बदला और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अजमेर, अलवर और सीकर में दिनभर बादल छाए रहे, जबकि कोटा में शाम को तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। जोधपुर और उदयपुर में भी तापमान में गिरावट आई, हालांकि कुछ क्षेत्रों में उमस बनी रही।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें