फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pravasi Rajasthani Diwas: 'यूरोपीय यूनियन के साथ एफटीए वार्ताएं रफ्तार में', कार्यक्रम में बोले पीयूष गोयल

Wed, 10 Dec 2025 02:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Pravasi Rajasthani Diwas: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और युवा तकनीकी प्रतिभा के कारण कई देश भारत के साथ एफटीए और आर्थिक साझेदारी करना चाहते हैं। अमेरिका, ईयू, चिली और इजराइल के साथ समझौते जल्द अंतिम चरण में होंगे। आगे क्या कुछ कहा, पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर देश और दुनिया के कई बड़े उद्योगपतियों व निवेशकों ने शिरकत की। कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से विभिन्न सेक्टर्स में 1 लाख करोड़ रुपये तक के एमओयू साइन किए जाने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित कई कैबिनेट मंत्री, अधिकारी और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

क्या बोले पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कई देशों के मंत्री भारत का दौरा कर रहे हैं। पूरा विश्व देख रहा है कि कैसे एक मजबूत लोकतंत्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा ऊर्जा से भरपूर देश है, जहां हर साल 24 लाख तकनीकी दक्ष स्नातक निकल रहे हैं, जो देश में मांग और विकास दोनों को गति दे रहे हैं।

गोयल ने बताया कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के कारण कई देश भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) और आर्थिक साझेदारी करना चाहते हैं। चिली और इजराइल के साथ मुक्त व्यापार समझौते जल्द होने वाले हैं, जिनके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इजराइल के साथ पहले चरण का समझौता भी जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं यूरोपीय यूनियन के साथ भी वार्ताएं आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की टीम भी भारत में मौजूद है। उनके साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर  बातचीत हो रही है। अमेरिका के साथ यह बाइलेटरल ट्रेड एग्रीमेंट भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

पढ़ें: कलेक्ट्रेट ओर दरगाह को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प

विज्ञापन


पीयूष ने तो मजाक में मुझे प्रवासी बना दिया: गुलाबचंद कटारिया
इस दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तो मजाक में मुझे प्रवासी ही बना दिया। उन्होंने बताया कि इस इलाके की जमीन खनिजों के साथ-साथ सोना भी देती है। बांसवाड़ा के भूखिया नामक गांव में सोना मिला है। कभी साधारण रहा यह भूखिया गांव आज सबसे समृद्ध गांवों में गिना जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें