फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'हनीमून पीरियड छोड़कर कानून व्यवस्था पर ध्यान दें', भजनलाल सरकार पर खाचरियावास का तंज

Thu, 28 Dec 2023 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Pratap Singh Khachariyawas: कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई प्रदेश की नई भजनलाल सरकार पर अब इसी मुद्दे पर विपक्ष से घिरती नजर आ रही है। जयपुर में कार से कुचलने वाला हत्याकांड और बाड़मेर में घर में घुस कर महिला की हत्या के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास ने राजस्थान की बीजेपी सरकार के रवैए और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पेपर लीक को लेकर कहा कि कहां है बीजेपी, जो आरोपियों की धरपकड़ नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि खाचरियावास गुरुवार को पीसीसी पहुंचे थे। जहां उनसे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे गए, जिसके जवाब में उन्होंने सरकार को घेर दिया। खाचरियावास ने कहा, सरकार चाहे बीजेपी की हो या कांग्रेस की हो, नीतिगत सिद्धांतों के अनुसार आपको अपनी ड्यूटी निभानी पड़ेगी। बीजेपी को अपना हनीमून पीरियड छोड़कर कानूनी व्यवस्था पर ध्यान देना चाहि। महिलाओं को कुचलकर मारा जा रहा है, एक महिला को डेढ़ मिनट अपराधी घसीटते रहे, अभी तक अपराधी नहीं पकड़े गए हैं, गैंगस्टर बढ़ रहे हैं, बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, बीजेपी की सरकार है कहां?

लगातार बढ़ रही महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटना
राज्य में सरकार आने के बाद अपराध रोकने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। वहीं, भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार में महिला सुरक्षा का मुद्दा भी जमकर उठाया था। लेकिन सरकार आते ही कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। राजधानी जयपुर में एक युवती की हाल ही में कार से कुचलकर हत्या की गई है, जिस मामले से हर कोई रूबरू है। तारानगर में भी दलित व्यक्ति की हत्या का मामला तूल पकड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें