फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: राजस्थान का पहला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ, बैटिंग कोच बोले- मजबूत है हमारी टीम…बटलर की कमी खलेगी

Wed, 19 Mar 2025 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी टीम मजबूती के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि टीम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर जैसे धुरंधर शामिल हैं। 

विज्ञापन
बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन में राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। मुकाबले से पहले मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और स्पिन गेंदबाजी कोच आईराज बातुतुले ने टीम की मजबूती पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि टीम में बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज मौजूद हैं, जो इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करेंगे।

बटलर को वापस लेने की कोशिश की गई थी

विज्ञापन

विक्रम राठौड़ ने बताया कि टीम ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर को रिटेन नहीं किया था, लेकिन उन्हें नीलामी में वापस लेने की कोशिश की गई। हालांकि, बजट की कमी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। बटलर का पिछला प्रदर्शन शानदार रहा था और उनकी मौजूदगी से टीम को मजबूती मिलती।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमदार खिलाड़ी
राठौड़ ने कहा कि टीम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, नितीश राणा और रियान पराग जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, महिष तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


पढ़ें; एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस मैच के दौरान घुसा कुत्ता, नगर निगम की लापरवाही उजागर

युवा खिलाड़ियों पर भरोसा
स्पिन गेंदबाजी कोच आईराज बातुतुले ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स हमेशा युवा खिलाड़ियों को मौका देती रही है। इस बार भी टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और अशोक शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम के लिए भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। इसके अलावा, 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम के साथ जोड़ा गया है, जिनमें काफी प्रतिभा है।

सोच-समझकर बनाई गई टीम

विज्ञापन

राठौड़ ने क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें टीम चयन पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने हर पहलू पर विचार करने के बाद खिलाड़ियों का चयन किया है और मौजूदा टीम पर उन्हें पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें