फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: जयपुर में पेट्रोल 113.91 रुपये प्रति लीटर, जिओ बीपी ने बढ़ाए दाम

Sun, 11 Oct 2026 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में निजी पेट्रोलियम कंपनी जिओ बीपी ने 11 अक्टूबर से पेट्रोल की कीमत 5 रुपये और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है। जयपुर में पेट्रोल 113.91 रुपये और डीजल 97.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में वाहन चालकों को अब पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। निजी क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी जिओ बीपी ने प्रदेश में पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। कंपनी की नई दरें रविवार, 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

जयपुर में पेट्रोल 113.91 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन

जिओ बीपी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी जयपुर में पेट्रोल का भाव 113.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले पेट्रोल 108.91 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। वहीं, जयपुर में जिओ बीपी के पेट्रोल पंपों पर डीजल की कीमत बढ़कर 97.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। जोधपुर में पेट्रोल का भाव 117.50 रुपये प्रति लीटर और कोटा में 117.15 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

पढे़ं: सीजी: असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की पहचान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

राजस्थान में जिओ बीपी के करीब 200 पेट्रोल पंप

विज्ञापन

राजस्थान में जिओ बीपी के करीब 200 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। इससे पहले निजी क्षेत्र की एक अन्य पेट्रोलियम कंपनी नायरा ने भी 3 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। निजी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से लगातार कीमतें बढ़ाए जाने से वाहन चालकों पर ईंधन का खर्च बढ़ रहा है। अब उन्हें पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें