जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में जयपुर के बड़ी चौपड़ पर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आतंक का पुतला फूंककर कड़ा विरोध जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और हमले की निंदा करते हुए एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।