फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जयपुर में ‘ऑपरेशन गरिमा’ का बड़ा एक्शन; सिविल ड्रेस में महिला पुलिस बनी जाल, मनचलों को मौके पर दबोचा

Fri, 15 May 2026 03:06 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: जयपुर उत्तर पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘ऑपरेशन गरिमा’ अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले 10 मनचलों को गिरफ्तार किया। सादा वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों ने डिकॉय ऑपरेशन के जरिए आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में मनचले
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के जयपुर उत्तर क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा’ चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों, पार्कों, बाजारों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत सादा वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें महिलाओं पर फब्तियां कसने, पीछा करने और अभद्र व्यवहार करने वाले 10 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू हुआ अभियान
पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 14 मई 2026 को विशेष अभियान ‘ऑपरेशन गरिमा’ शुरू किया गया। अभियान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज पाठक और बजरंग सिंह शेखावत के सुपरविजन में चलाया गया।

विशेष टीम का किया गया गठन
सहायक पुलिस आयुक्त आमेर सुरेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में पर्यटक थाना की थानाधिकारी मंजू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में हेमंत और दीपक त्यागी सहित निर्भया स्क्वॉड और विभिन्न थाना स्तर की टीमों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मियों ने चलाया डिकॉय ऑपरेशन
अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों की तरह सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया गया। जैसे ही मनचलों ने महिलाओं पर फब्तियां कसने, पीछा करने या अभद्र हरकत करने की कोशिश की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को बीएनएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: मांडल हाईवे पर मौत का तांडव; भीषण टक्कर में तीन की मौत, आधे घंटे तक थमा NH-48
विज्ञापन


आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जयपुर उत्तर पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान समय-समय पर चलाए जाएंगे। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि महिलाओं से छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार की किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें