फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सीमा पार से हथियार-ड्रग्स तस्करी करने वाले विशाल पचार के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दायर की

Sat, 15 Nov 2025 02:10 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

NIA ने पाकिस्तान लिंक वाले हथियार और ड्रग्स तस्कर विशाल पचार पर UAPA, NDPS और आर्म्स एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की। जांच में खुलासा हुआ कि वह ड्रोन के जरिए पाक से हथियार व हेरोइन मंगवाकर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में नेटवर्क के जरिये सप्लाई करता था।

विज्ञापन
एनआईए- फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़े हथियार और ड्रग्स तस्करी रैकेट के मास्टरमाइंड विशाल पचार के खिलाफ जयपुर स्थित विशेष NIA कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में खुलासा हुआ कि पचार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हथियार और मादक पदार्थ मंगवाता था और राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में अपना नेटवर्क फैला चुका था। पकड़े जाने से बचने के लिए वह एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन और सीक्रेट रूट का इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan: जयपुर में 71 वर्षीय महिला की न्याय की जंग, पैतृक भूमि पर फर्जीवाड़े का आरोप, मामला अदालत पहुंचा

NIA ने चार्जशीट में पचार पर UAPA, आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट और BNS की गंभीर धाराएँ लगाई हैं। जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में मौजूद उसके साथी आधुनिक ड्रोन के जरिए हथियार, गोला-बारूद और हेरोइन भारत की सीमा के पास गिराते थे, जिन्हें उसके गिरोह के लोग उठाकर आगे सप्लाई करते थे। गिरोह के सदस्य स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए अवैध विदेशी हथियार भी खरीदते थे।

एजेंसी ने यह भी बताया कि हथियार सप्लायर और ड्रग्स तस्करों के बीच मजबूत गठजोड़ था, जो युवाओं को नशे की गिरफ्त में लाकर उनका शोषण करते और सरकारी तंत्र के खिलाफ असंतोष फैलाने की कोशिश करते थे। नेटवर्क के बाकी सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन



 

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें