फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम थप्पड़ कांड: नरेश मीणा के माता-पिता की मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात, विधानसभा घेराव कार्यक्रम हुआ रद्द

Thu, 20 Feb 2025 09:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद जेल में बंद नरेश मीणा के माता-पिता ने बुधवार को सूबे के मुखिया भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम ने समरावता में हुए नुकसान की भरपाई एवं लगाए गए मुकदमों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
नरेश मीणा के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समरावता प्रकरण को लेकर चल रहे विवाद के बीच नरेश मीणा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना और समरावता में हुए नुकसान की भरपाई एवं लगाए गए मुकदमों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


नरेश मीणा के पिता खजान सिंह मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद परिवार पूरी तरह संतुष्ट है। इसी के चलते 25 फरवरी को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया गया है। मीणा परिवार का कहना है कि मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष तरीके से उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया है। इस मुलाकात के बाद अब परिवार को सरकार से न्याय मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें