पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे कठिन समय में नारायण सेवा संस्थान ने राहत कार्यों में तत्परता दिखाते हुए इंसानियत की मिसाल पेश की। संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल और निदेशक वंदना अग्रवाल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए विशेष राहत अभियान शुरू करने का निर्णय लिया।
इस अभियान के तहत संस्थान की आठ सदस्यीय टीम का नेतृत्व डॉ. विवेक गर्ग ने किया और राहत सामग्री से भरा एक ट्रक पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। संस्थान की निदेशक पलक अग्रवाल ने बताया कि यह ट्रक कैथल सेवा केंद्र से दया गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
राहत सामग्री में 1000 पैकेट ब्रेड, 1200 बोतल बिसलरी पानी, 2 कुंतल चना, 1000 पैकेट पाउडर दूध, 1050 नमकीन पैकेट, 2000 से अधिक लोगों के लिए दवाइयां, एंटीसेप्टिक क्रीम, सेनेट्री पैड और सैकड़ों की संख्या में तरपाल शामिल थे।
टीम के सदस्य पाकिस्तान सीमा से सटे अजनाला, मलिकपुर, कोटर जादा, सूफियान और अलीवल कोटली गांवों में पहुंचे और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को यह राहत सामग्री वितरित की। खासतौर पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं पर ध्यान दिया गया।
यह भी पढ़ें- पीकेएल-12: बेंगलुरु बुल्स की जीत की हैट्रिक, जयपुर पिंक पैंथर्स को घरेलू मैदान पर 27-22 से हराया
सिर्फ राहत सामग्री ही नहीं, बल्कि संस्थान की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देते हुए दवाइयां वितरित की गईं, ताकि बाढ़ के कारण फैल रही मौसमी बीमारियों से लोगों को बचाया जा सके।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘भारत की भी हो सकती है नेपाल जैसी हालत, वहां दौड़ाकर पीटे गए नेता’, गुढ़ा क्यों बोले ऐसा?