फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Monsoon Update: फिर सक्रिय होगा मानसून, एक अगस्त तक बारिश का दौर, 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Mon, 27 Jul 2026 06:30 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन से राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय होगा। आज 10 जिलों में यलो अलर्ट है। 29-30 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश संभव है।

विज्ञापन
राजस्थान में फिर लौटा मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने सोमवार के लिए 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 29 और 30 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का यह दौर 1 से 2 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश

रविवार को बाड़मेर, जैसलमेर और पाली समेत पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटे में अजमेर के जवाजा में 43 मिमी, सिरोही के माउंट आबू में 37.2 मिमी, राजसमंद के कुंवारिया में 28 मिमी, बाड़मेर के चौहटन में 28.5 मिमी, धनाऊ में 23 मिमी, डीग के सीकरी में 25 मिमी तथा जालोर के रानीवाड़ा और सांचौर में 12-12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जोधपुर, जैसलमेर और झालावाड़ सहित कुछ अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हुई।

यह भी पढें- Rajasthan: सब कुछ सांवलिया सेठ का! भक्त ने 10 बीघा खेत और चार मंजिला मकान ट्रस्ट के नाम किया; ये है वजह

धूप निकलने से बढ़ी गर्मी और उमस

बारिश का दौर कमजोर पड़ने और धूप निकलने से प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई। रविवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा बीकानेर में 38 डिग्री, फलोदी में 37.4, जैसलमेर में 36.7, दौसा में 36.6, चूरू में 36.4, पिलानी में 36.2, अलवर में 35.5, हनुमानगढ़ और करौली में 35.4, बाड़मेर में 35.1, टोंक में 33.6 तथा जोधपुर में 32.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान में सोमवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और सप्ताह के मध्य तक कई जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने और उमस से राहत मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें