फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में क्यों बदला मानसून का मिजाज: पूर्वी जिलों में बारिश जारी, पश्चिमी हिस्सों में कम होगी बरसात

Tue, 04 Aug 2026 06:56 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में कमजोर पड़े लो-प्रेशर सिस्टम और उत्तर की ओर खिसकी मानसून ट्रफ से बारिश का पैटर्न बदल गया है। 4 से 7 अगस्त तक पूर्वी जिलों में बारिश, जबकि पश्चिमी राजस्थान में उमस बढ़ेगी।

विज्ञापन
राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून का पैटर्न एक बार फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) में बदल गया है। वहीं मानसून ट्रफ बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रही है। इन मौसमीय बदलावों के चलते अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का वितरण असमान रहेगा। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान में धीरे-धीरे बारिश कम होने की संभावना है।
विज्ञापन




4 से 7 अगस्त तक इन संभागों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 अगस्त के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और बीकानेर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं बाड़मेर, जैसलमेर, बालोतरा और फलौदी जैसे पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना कम रहेगी और उमस बढ़ सकती है।
विज्ञापन


इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर

4 अगस्त को अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और जयपुर में रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में अच्छी बारिश हो सकती है। जोधपुर, पाली, नागौर, जालौर, सिरोही, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश और मेघगर्जन के आसार हैं।

6 से 8 अगस्त के बीच फिर बढ़ सकती है बारिश

आईएमडी के अनुसार 6 से 8 अगस्त के दौरान उत्तर-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां दोबारा तेज हो सकती हैं। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम रहने और उमस बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढें- जयपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई, चार स्पा सील; 13 लोग गिरफ्तार

जैतारण में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पाली जिले के जैतारण में सर्वाधिक 161 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


क्यों बदला मौसम का पेटर्न

कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा: राज्य के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया अब कमजोर होकर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) में बदल गया है। इससे पूरे प्रदेश में एक जैसी बारिश नहीं हो रही।

मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसकी: मानसून की ट्रफ लाइन अब बीकानेर, दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रही है। इसके उत्तर की ओर खिसकने से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में नमी अधिक पहुंच रही है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश घट रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें