फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill: जैसलमेर-बाड़मेर सहित सीमावर्ती जिलों में हलचल बढ़ी, आज नोटिस जारी; कल एयररेड को लेकर मॉक ड्रिल

Wed, 28 May 2025 06:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर व जैसलमेर सहित सीमावर्ती जिलों में आज अचानक से सेना व सुरक्षा एजेंसियों की हलचल बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने आज ही नोटिस जारी किए हैं कि गुरुवार को सभी सीमावर्ती जिलों में मॉकड्रिल करवाई जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : AI Meta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से आनन-फानन में गुरुवार को एयर रेड को लेकर मॉक ड्रिल के निर्देश जारी होने से सनसनी फैल गई है। बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से देश भर के सीमावर्ती जिलों में एयर रेड को  लेकर मॉक ड्रिल के आदेश जारी कर दिए गए। गुरुवार को इन सभी जिलों में मॉक ड्रिल होनी है। इस आदेश के जारी होने के बाद से सीमावर्ती जिलों में सेना और सुरक्षा एजेंसियों की हलचल भी बढ़ती दिख रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि भारत- पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उपजे तनाव के बाद पाकिस्तान ने राजस्थान में बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर में ड्रोन और मिसाइल अटैक किए थे। राजस्थान में गंगानगर से लेकर बाड़मेर तक पाकिस्तान से अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। इससे चलते यहां सुरक्षा को लेकर एजेंसियां ज्यादा सतर्क  हैं।

पढ़ें: अलवर का झिरडिया गांव हत्याकांड: कोर्ट ने दो आरोपियों को उम्रकैद, दो को 10-10 साल की सुनाई सजा
विज्ञापन
विज्ञापन





गौरतलब है कि 7 मई को देश के 244 शहरों में 12 मिनट के लिए मॉक ड्रिल के तौर पर ब्लैक आउट किया गया था।  7 मई को देश के 244 शहरों में 12 मिनट ब्लैकआउट किया गया था देश के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 244 शहरों में 7 मई को 12 मिनट की ब्लैकआउट एक्सरसाइज की गई थी। गृह मंत्रालय ने इन शहरों को सिविल डिफेंस डिस्ट्रिक्ट के तौर पर लिस्ट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें