फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ‘संगठन से बड़ा समझना अनुशासनहीनता’, निकाय चुनाव से पहले बीएल संतोष का विधायकों को सख्त संदेश

Fri, 04 Sep 2026 10:43 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में भाजपा की निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक में संगठन की एकजुटता और अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने नेताओं को प्रत्याशियों के साथ अंत तक मजबूती से खड़े रहने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बी एल संतोष के साथ मदन राठौड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सुबह करीब 9 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चुनाव से जुड़े नेताओं से फीडबैक लिया और चुनाव संचालन समिति की बैठक में पार्टी की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, निकाय चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय नेता और चुनाव संचालन समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बैठक में संगठन की एकजुटता, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन और चुनाव के दौरान नेताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बीएल संतोष ने पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के साथ अंत तक मजबूती से खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी के हर उम्मीदवार को जीता कर लाना सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी ताकत से काम करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: बीजेपी की बैठक में उठा एक ऐसा सुझाव, जिस पर बीएल संतोष ने तुरंत कह दिया- नहीं!
विज्ञापन


बीएल संतोष ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो विधायक खुद को संगठन से बड़ा समझ रहे हैं, वो आत्मचिंतन करें, यह अनुशासनहीनता है। उनके इस बयान को निकाय चुनाव के बीच पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने किसी भी स्तर पर असमंजस की स्थिति नहीं होनी चाहिए। संगठन से जुड़े सभी नेताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने पर जोर दिया गया।

वहीं बैठक के दौरान सांसदों की सक्रियता का मुद्दा भी उठा। शेखावाटी क्षेत्र से आने वाले एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि निकाय चुनाव में सांसद पूरी सक्रियता से नहीं लगे हैं। इसके बाद पार्टी के सांसदों की भूमिका बढ़ाने और उन्हें चुनाव अभियान में अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया। बीएल संतोष ने इसके बाद भाजपा मुख्यालय में मीडिया, आईटी और सोशल मीडिया से जुड़े नेताओं के साथ भी बैठक की। इसमें निकाय चुनाव के दौरान प्रचार अभियान और सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और चुनावी प्रचार को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन


शाम करीब 6 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ भी बैठक शुरू हुई। इसमें निकाय चुनाव की रणनीति, चुनावी तैयारियों और संगठन की भूमिका को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें