फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: महिला होमगार्ड निकली ड्रग्स रैकेट की सरगना, युवाओं को ऐसे बनाती थी निशाना

Wed, 08 Apr 2026 02:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर पुलिस ने ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी महिला होमगार्ड मीनू गुप्ता और सिकंदर खान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी युवाओं को अपने जाल में फंसाकर ड्रग्स की सप्लाई करवाती थी।
विज्ञापन
जयपुर पुलिस ने ड्रग्स तस्कर सिकंदर खान और मीनू गुप्ता को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत एक संगठित ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए महिला होमगार्ड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शहर में फैल रहे नशे के जाल के कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में मीनू गुप्ता और झोटवाड़ा निवासी सिकंदर खान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मीनू गुप्ता होमगार्ड में तैनात थी और उसकी ड्यूटी एक आईएएस अधिकारी के बंगले पर बताई जा रही थी। इसके बावजूद वह खोराबीसल स्थित अपने घर से मादक पदार्थों की सप्लाई का नेटवर्क संचालित कर रही थी।

डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 150 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), करीब 1.987 किलो गांजा और एक स्कूटी बरामद की गई है, जिसका उपयोग ड्रग्स की सप्लाई में किया जाता था। जांच में सामने आया कि मीनू गुप्ता युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ड्रग पैडलर बनाती थी। साथ ही वह उन्हें पुलिस से बचने के तरीके सिखाती और अपनी कथित पहुंच का डर दिखाकर इस अवैध धंधे में शामिल करती थी।
विज्ञापन


पॉश इलाके में नशे की सप्लाई करता था
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह स्कूल-कॉलेज, कैफे और शहर के पॉश इलाकों में नशे की सप्लाई करता था। आरोपी सीकर से मादक पदार्थ मंगवाते थे और फिर अपने नेटवर्क के जरिए जयपुर में वितरण करते थे। नए युवाओं को प्यार के जाल में फंसाकर यह रैकेट तेजी से फैलाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: छोटू रावणा बोले- मेरे हाथ में समझौता नहीं, समाज लेगा अंतिम निर्णय, कैसे सुलझेगा विवाद?
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए शास्त्री नगर, संजय सर्किल और रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने होटल, चाय की थड़ियों, कैफे और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास खुफिया जानकारी जुटाकर यह कार्रवाई की। प्रोबेशनर आरपीएस विमला विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने सिकंदर खान को अंबाबाड़ी क्षेत्र में द्रव्यवती नदी के पास से गिरफ्तार किया, जबकि मीनू गुप्ता को खोरा बीसल इलाके से पकड़ा गया। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चेन की गहन जांच में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें