फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मां करणी जी की महिमा और आध्यात्मिक शक्ति पर बनेगी फिल्म कर्णिका, 2027 में होगी रिलीज

Mon, 19 Oct 2026 07:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मां करणी जी की महिमा, आस्था, अध्यात्म और आध्यात्मिक शक्ति पर आधारित फिल्म ‘कर्णिका’ वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माण की घोषणा के बाद करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने निर्देशक राज शांडिल्य, निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और पूरी फिल्म टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
मां करणी जी पर बनेगी फिल्म ‘कर्णिका’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां करणी जी की महिमा, आस्था, अध्यात्म और आध्यात्मिक शक्ति पर आधारित फिल्म ‘कर्णिका’ वर्ष 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माण की घोषणा के बाद करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने निर्माता-निर्देशक और पूरी फिल्म टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म मां करणी जी की महिमा और सनातन परंपरा से जुड़ी आस्था को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राठौड़ के मुताबिक, फिल्म में मां करणी जी से जुड़े ऐसे अनसुने प्रसंगों को भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो लोगों को नई दिशा देने का काम करेंगे।

राज शांडिल्य करेंगे फिल्म का निर्देशन, भूषण और कृष्ण कुमार निर्माता

फिल्म ‘कर्णिका’ को गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि इसका निर्माण कथावाचक फिल्म्स के तहत किया जाएगा। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राज शांडिल्य संभाल रहे हैं। वहीं, निर्माता के तौर पर भूषण कुमार और कृष्ण कुमार जुड़े हैं। फिल्म को शक्ति, भक्ति और रहस्य से भरपूर गाथा के रूप में पेश करने की तैयारी है। इसके जरिए मां करणी जी से जुड़ी धार्मिक आस्था, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सिनेमाई रूप में दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सुरजीत सिंह राठौड़ ने फिल्म की टीम को दी शुभकामनाएं

करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौड़ ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां करणी जी की महिमा और आस्था से जुड़ी गाथा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म सफल होगी और दर्शकों के बीच श्रद्धा, भक्ति तथा सकारात्मकता का संदेश पहुंचाएगी। राठौड़ ने कहा कि मां करणी जी के आशीर्वाद से फिल्म सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम के लिए सफलता की कामना भी की।

पश्चिमी राजस्थान की आस्था और इतिहास का होगा जिक्र

सुरजीत सिंह राठौड़ ने मां करणी जी की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि पश्चिमी राजस्थान को वर्षों से करणी माता का आशीर्वाद प्राप्त रहा है। उनके अनुसार, इसी आस्था और साहस के बल पर क्षेत्र के लोगों ने मुगल शासकों समेत विभिन्न आक्रांताओं का मुकाबला किया। उन्होंने प्लेग जैसी बीमारी का जिक्र करते हुए दावा किया कि मां करणी जी के अनुयायियों पर इस बीमारी का असर नहीं हुआ था। राठौड़ ने उम्मीद जताई कि फिल्म में मां करणी जी से जुड़े ऐसे अनसुने किस्से दिखाए जाएंगे, जो दर्शकों को प्रेरणा देने के साथ नई दिशा दिखाने का काम करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं करणी माता मंदिर के दर्शन

राठौड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बीकानेर स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से मां करणी जी के प्रति आस्था और श्रद्धा का संदेश देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में रहने वाले उनके भक्तों तक भी पहुंचेगा। फिल्म से जुड़े संदेश में ‘मां एक, रूप अनेक’ के भाव को प्रमुखता दी गई है। इसे मां करणी जी की शक्ति, सनातन परंपरा और आस्था की कहानी के तौर पर प्रस्तुत किया जा रहा है।

2027 में सिनेमाघरों में आएगी ‘कर्णिका’

फिल्म की रिलीज वर्ष 2027 निर्धारित की गई है। फिल्म की कहानी और प्रस्तुति को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता देखी जा रही है। इसके जरिए मां करणी जी से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं, ऐतिहासिक प्रसंगों और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी और इसमें शामिल किए जाने वाले विशिष्ट प्रसंगों को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें