फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर के जवाहर सर्किल में रोज गार्डन से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक, JDA बनाएगा मल्टी-यूज अर्बन स्पेस

Mon, 03 Aug 2026 07:18 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के जवाहर सर्किल का मेकओवर होगा। JDA रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करेगा। 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पर्यटन, हरियाली और खेल सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
जवाहर सर्किल जयपुर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक स्थल जवाहर सर्किल अब सिर्फ मॉर्निंग वॉक या फाउंटेन शो तक सीमित नहीं रहेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) इसे हरियाली, पर्यटन और खेल सुविधाओं से लैस मल्टी-यूज अर्बन स्पेस के रूप में विकसित करने जा रहा है। इसके लिए जेडीए ने रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के टेंडर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


राज्य सरकार के 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत शुरू होने वाली इस परियोजना में सबसे पहले करीब 8 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में दो बड़े हरित प्रोजेक्ट विकसित किए जाएंगे। इनमें 4 हजार वर्गमीटर में रोज गार्डन और इतने ही क्षेत्र में आधुनिक नर्सरी तैयार होगी।

रोज गार्डन में 4 हजार गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 3 हजार विभिन्न रंगों के ग्राफ्टेड (मल्टीकलर) गुलाब और 1 हजार गंगानगर किस्म के देशी गुलाब शामिल होंगे। इसका उद्देश्य शहर के बीच एक ऐसा आकर्षक पुष्प उद्यान विकसित करना है, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण बने।
विज्ञापन


इसी परिसर में विकसित होने वाली आधुनिक नर्सरी में 32 प्रजातियों के करीब 3 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 2 हजार सजावटी और 1 हजार फलदार पौधे होंगे। यह नर्सरी केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शहरी जैव विविधता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण पौधों के संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार का केंद्र भी बनेगी।

यह भी पढें- धारीवाल के बयान से गर्माई राजनीति: राजस्थान में गहलोत को हाईकमान बताया, मदन दिलावर भी निशाने पर


खेल और फिटनेस को भी मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

जवाहर सर्किल में प्रस्तावित अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इस परियोजना का तीसरा बड़ा आकर्षण होगा। यहां विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों को बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। इससे यह परिसर सुबह-शाम घूमने आने वालों के साथ-साथ खेल गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बन सकेगा।
विज्ञापन

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि शहर में हरित बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और जवाहर सर्किल को पर्यटन, मनोरंजन और खेल गतिविधियों के लिए एक समग्र सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें