फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान मौसम: नए साल का स्वागत बारिश से, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Mon, 29 Dec 2025 07:15 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान मौसम: मौसम विभाग ने राजस्थान में नए साल पर कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 1 जनवरी से प्रदेश के 12 जिलों में घने से अति घने कोहरे की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में नए साल 2026 की शुरुआत बारिश और कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर और शेखावाटी संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है जिससे सर्दी का प्रभाव और तेज होगा। वहीं  प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी को छोड़कर लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट में दर्ज किया गया। सीकर का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। 

विज्ञापन

घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 1 जनवरी को 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के उत्तर और पूर्वी इलाकों में जबरदस्त कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से वाहन चालकों को एहतियात बरतने की अपील भी की जा रही है। 
सीजन का सबसे कम तापमान
शनिवार को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। वहीं जयपुर, दौसा, उदयपुर और करौली समेत छह शहरों में सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी ठंड का यही असर बना रहेगा।
विज्ञापन

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 31 दिसंबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में बादल रह सकते हैं, जबकि 1 जनवरी को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और अलवर में मौसम बदला हुआ रहेगा।
फतेहपुर में जमी बर्फ
प्रदेश में सबसे ठंडे इलाके फतेहपुर (सीकर) और करौली रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.1 और 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में पाला पड़ने की शुरुआत हो गई है और फसलों पर ओस की बूंदें जमने लगी हैं। हल्के बादलों के बावजूद सर्द हवाओं के कारण दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें