फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: सास-बहू के विवाद के बाद कुएं में कूदी महिला, पुलिसकर्मी ने जान बचाई

Tue, 03 Nov 2026 03:44 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के चोंप गांव में सास-बहू के विवाद के बाद एक महिला ने 50 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची दौलतपुरा थाना पुलिस ने 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर कॉन्स्टेबल तेजपाल की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
महिला को पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौलतपुरा थाना क्षेत्र के चोंप गांव में सास-बहू के बीच विवाद के बाद एक महिला ने खेत में बने करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

दौलतपुरा थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को महिला के कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। सूचना के करीब 10 मिनट के भीतर पीसीआर मौके पर पहुंच गई। कुआं महिला के घर से लगभग 200 मीटर दूर उसके खेत में बना हुआ था।

कॉन्स्टेबल ने कुएं में उतरकर महिला को निकाला

मौके पर पहुंची पीसीआर में तैनात महिला कॉन्स्टेबल राजकिरण और ड्राइवर कॉन्स्टेबल तेजपाल ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कॉन्स्टेबल तेजपाल खुद कुएं में उतरे और खाट की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढें- राजस्थान: गैर आरएएस से आईएएस पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा निर्देश, सरकार को 15 दिन में फैसला लेने का आदेश

रात से घर से बाहर थी महिला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बहू से विवाद के बाद सास देर रात घर से निकल गई थी। वह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में चली गई थी। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे। सुबह महिला ने खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें