राजधानी जयपुर के गलता कुंड में डूबने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू करके दोनों के शव बाहर निकाल लिए हैं। युवकों की पहचान 20 वर्षीय सोनू निवासी सवाई माधोपुर और 20 वर्षीय राहुल निवासी मीना पालड़ी के रूप में हुई है।
मौके पर पुलिस और सिविल डिफेंस समेत एसीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।