फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में आज: दुबई की नई उड़ान, पंचायत चुनाव की तैयारी और गोविंददेवजी मंदिर में बदले दर्शन समय

Tue, 27 Oct 2026 07:42 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी में आज कई अहम गतिविधियां रहेंगी। जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त उड़ान शुरू होगी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना होंगे। भाजपा और कांग्रेस की बैठकें भी होंगी। वहीं, कार्तिक मास की शुरुआत के साथ गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
jaipur today - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में आज कई अहम गतिविधियां रहेंगी। जयपुर से दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की अतिरिक्त उड़ान शुरू होगी। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना होंगे। भाजपा और कांग्रेस की बैठकें भी होंगी। इसके अलावा कार्तिक मास के दौरान गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।

दुबई के लिए अतिरिक्त उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-दुबई अतिरिक्त उड़ान आज से शुरू होगी। उड़ान IX-209 जयपुर से दोपहर एक बजे रवाना होगी, जबकि IX-210 दुबई से रात 9:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना

दूसरे चरण में जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों के 81 वार्ड सदस्यों और जिला परिषद के 11 वार्डों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके लिए मतदान दल आज भवानी निकेतन परिसर से रवाना होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढें- जयपुर: नगर निगम की उद्यान शाखा का कारनामा; 35 कार्यक्रमों में पहना दी 17 लाख की फूल-मालाएं

भाजपा और कांग्रेस की बैठकें

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज वरिष्ठ नेता संजय भाटिया और अन्य पदाधिकारी बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। वहीं, दिल्ली में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक शाम पांच बजे जयपुर में होगी। इसमें पीसीसी के नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

नवरंग फेस्टिवल जारी

जयपुर में महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए नवरंग फेस्टिवल जारी है। इसमें करीब 150 स्टॉल लगाए गए हैं। कार्तिक मास की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। इस दौरान दीपदान, पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व रहेगा।

गोविंददेवजी मंदिर में बदले दर्शन के समय

कार्तिक मास के दौरान गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन का समय बदला गया है। मंगला झांकी सुबह चार से 5:15 बजे तक होगी। धूप झांकी सुबह 7:45 से नौ बजे, शृंगार झांकी 9:30 से 10:15 बजे और राजभोग झांकी 10:45 से 11:15 बजे तक होगी।

शाम को ग्वाल झांकी पांच से 5:15 बजे, संध्या झांकी 5:45 से 6:45 बजे और शयन झांकी रात आठ से 8:15 बजे तक होगी। मंदिर में मंगला झांकी के दौरान एक तरफा दर्शन व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालु दर्शन के लिए निकलने से पहले समय का ध्यान रखें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें