फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan news: जयपुर से आबू धाबी जाने वाली फ्लाइट के टेक ऑफ में आई दिक्कत, 15 घंटे से यात्री एयरपोर्ट पर फंसे

Sun, 17 Aug 2025 04:05 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्लाइट मोड - फोटो : AI
विज्ञापन
राजधानी जयपुर से दुबई के आबूधाबी जाने वाली एतिहाद एयरवेज की उड़ान संख्या EY-327 बीती रात से तकनीकी खराबी के चलते टेक ऑफ नहीं कर पाई है। यात्री शनिवार को 4 घंटे तक विमान में ही बैठे रहे। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट के वेटिंग लाउंज में ले जाया गया। कई घंटों के इंतजार के बाद भी विमान की तकनीकी खराबी दूर नहीं हो पाई तो यात्रियों को होटल शिफ्ट कर दिया गया। बीते 15 घंटों से यात्री परेशान हो रहे हैं। उनकी नाराजगी को देखते हुए अब विमान कंपनी वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने की बात कह रही है। सूत्रों के मुताबिक पायलट को विमान में पुशबैक में समस्या नजर आई। इसके बाद तकनीकी टीम को बुलाया गया। लेकिन रविवार सुबह तक भी यह टीम विमान की समस्या को दूर नहीं कर पाई।  इसके बाद यात्रियों को विमान से उतारकर दो घंटे तक एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। देर रात से सुबह तक यात्री बिना सूचना और सुविधा के फंसे रहे। रात 9 बजे से सुबह 10 बजे तक यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। विमान में खाना परोसा गया विमान में खाना परोसा गया और यात्री रवाना हुए लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही फिर तकनीकी खराबी सामने आ गई। इसके बाद फ्लाइट को वापस जयपुर एयरपोर्ट लाना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें