राजधानी जयपुर में शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक कार रिंग रोड से अनियंत्रित होकर करीब 16 फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में जा गिरी। कार में सवार दो परिवार हरिद्वार से लौट रहे थे।
हरिद्वार से लौट रहे थे परिवार के सदस्य
SHO सुरेंद्र सैनी ने बताया कि मृतकों में वाटिका सांगानेर निवासी टैक्सी चालक रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु और 14 महीने का बेटा रुद्र शामिल हैं। साथ ही उनके साढू, केकड़ी (अजमेर) निवासी कालूराम, पत्नी सीमा, बेटा रोहित, और 3 साल का पोता गजराज भी इस हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, ये सभी हरिद्वार से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे थे। रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोगाराम पटेल का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- दिया बुझने से पहले थोड़ा टिमटिमाता है
खराब रोशनी और अंडरपास में पानी बन रहा मौत का जाल
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि रिंग रोड पर तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हुई। टक्कर के बाद कार सीधे नीचे अंडरपास में जा गिरी, जो कि बारिश के कारण पानी से भरा हुआ था। अंधेरे और पानी के चलते लोगों को रातभर हादसे का पता ही नहीं चला।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले केंद्रीय मंत्री- पॉलिसी और प्रोटोकॉल को एक तराजू में नहीं तोल सकते
शवों को MGH की मोर्चरी में रखवाया गया
सभी शवों को निकालकर महात्मा गांधी हॉस्पिटल (MGH) की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।