फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, जयपुर में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एपीओ

Wed, 15 Jul 2026 07:25 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

स्वास्थ्य विभाग ने खराब प्रदर्शन और योजनाओं के कमजोर क्रियान्वयन पर जयपुर प्रथम की RCHO डॉ. आशा मीणा को एपीओ कर श्रीगंगानगर CMHO कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय कार्यों में लापरवाही और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के कमजोर क्रियान्वयन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (RCHO), जयपुर प्रथम डॉ. आशा मीणा को तत्काल प्रभाव से पदस्थापन की प्रतीक्षा (APO) में कर दिया है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग के अनुसार डॉ. आशा मीणा के कार्यकाल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े कई प्रमुख कार्यक्रमों में जिले का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका। गर्भवती महिलाओं के प्रथम तिमाही पंजीकरण, लक्षित टीकाकरण, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, पूर्ण टीकाकरण और मिजल्स-रुबेला (MR-2) लाइन लिस्ट के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में जयपुर प्रथम का प्रदर्शन राज्य स्तर पर संतोषजनक नहीं पाया गया। इन कमियों को गंभीर मानते हुए विभाग ने डॉ. आशा मीणा को उनके वर्तमान पद से हटाकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), श्रीगंगानगर कार्यालय में उपस्थिति देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढें- Rajasthan: सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के दौरान हंगामा, गेट तोड़कर घुसे श्रद्धालु; पुलिस ने 4 को पकड़ा

प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में लापरवाही या कार्य निष्पादन में गंभीर कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें