फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हाय-हल्ला और डर का पल..., शराबी चालक की कार ने मचाया आतंक, पांच वाहन हुए बर्बाद

Thu, 29 Jan 2026 06:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजधानी जयपुर के टोंक रोड स्थित किसान मार्ग रेड लाइट पर गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने नियंत्रण खो दिया और दो बाइक व तीन अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए मॉल की दीवार में जा घुसी।
विज्ञापन
जयपुर में बेकाबू कार का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में गुरुवार दोपहर को टोंक रोड स्थित किसान मार्ग रेड लाइट पर एक तेज रफ्तार कार का खौफनाक नजारा सामने आया। लगभग दोपहर 1 बजे, बेकाबू कार ने सड़क पर मौजूद पांच वाहनों को टक्कर मार दी और अंततः पास के मॉल की दीवार में जा घुसी।
विज्ञापन


घायल हुए लोग

हादसे में दो लोग मामूली चोटें आई हैं। तेज रफ्तार कार टोंक रोड से सांगानेर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर से उतरते ही कार ने दो बाइक और तीन अन्य वाहनों को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सभी वाहन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। कार सीधे कमर्शियल बिल्डिंग की रेलिंग और दीवार से टकराकर रुकी।

यह भी पढ़ें-  Rajasthan Assembly: मनरेगा पर आर-पार की लड़ाई, गैंती-फावड़े लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेसी MLA; क्या होगा असर?
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में था चालक
हादसे के समय कार का चालक शराब के नशे में था। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक की धुनाई कर दी। आरोपी चालक की पहचान राजेश के रूप में हुई है। बजाज नगर थाना पुलिस ने राजेश को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसका मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें