फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: बारिश के बीच आमेर किले की ओर जाने वाली दीवार गिरी, बड़ा हादसा टला

Sat, 23 Aug 2025 09:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: आमेर पैलेस ड्यूटी गार्ड जावेद खान ने बताया कि सुबह से ही आमेर में लगातार बारिश हो रही थी। इसी दौरान दोपहर में दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार दोपहर आमेर किले की ओर जाने वाले रास्ते की एक दीवार अचानक ढह गई। हादसा करीब दोपहर 1:30 बजे बारिश के दौरान हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather: करौली में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल; बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों का संपर्क टूटा
 
बरसात से कमजोर हुई दीवार अचानक ढही
आमेर पैलेस ड्यूटी गार्ड जावेद खान ने बताया कि सुबह से ही आमेर में लगातार बारिश हो रही थी। इसी दौरान दोपहर में दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। सूचना मिलते ही उन्हें मौके पर बुलाया गया और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
स्टाफ की बाइक मलबे में दब गई
गिरी हुई दीवार के मलबे में किले के एक स्टाफ की बाइक दब गई थी। बाद में सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक को मलबे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: लंबे इंतजार के बाद बारिश ने दी दस्तक, फसलों को मिला जीवनदान; नागौर में भी जी भर बरसे बदरा
 
बताया जा रहा है कि जो दीवार गिरी है, वह रास्ता आमेर किले के साथ-साथ रामबाग जाने के लिए भी इस्तेमाल होता है। फिलहाल वहां आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें