फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में SNO की महिला कर्मियों ने की पिटाई, छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू

Mon, 03 Mar 2025 09:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

घटना के बाद SCI के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने जांच कमेटी गठित कर पुलिस में मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने से अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
आरोपी SNO को खींच कर ले जाती महिला कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (SCI) में एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (SNO) की महिला कर्मियों द्वारा पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि SNO आए दिन महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि SNO महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ करता था, जिससे नाराज होकर महिला सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ ने उसे अस्पताल परिसर में घुमाकर पीटा।

विज्ञापन


घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसमें महिला सिक्योरिटी गार्ड समेत अन्य स्टाफ ने SNO को पूरे अस्पताल परिसर में घुमाकर पीटा। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए SCI के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। साथ ही, पुलिस में मामला दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें