फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: राजस्थान पैरामेडिकल टेक्नीशियन एसोसिएशन का धरना, भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 14 Nov 2024 04:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पैरामेडिकल टेक्नीशियन एसोसिएशन के तत्वावधान में शहीद स्मारक पर धरना दिया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में पैरामेडिकल टेक्नीशियन राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान पैरामेडिकल टेक्नीशियन एसोसिएशन का धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पैरामेडिकल टेक्नीशियन एसोसिएशन के तत्वावधान में आज शहीद स्मारक पर धरना दिया जा रहा है। धरने में बड़ी संख्या में पैरामेडिकल टेक्नीशियन शामिल हैं, जो राज्य सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


धरना दे रहे युवाओं का कहना है कि 2014 में राज्य सरकार की ओर से पैरामेडिकल कोर्स को मान्यता प्रदान की गई थी, जिसके बाद से छात्रों ने अपनी पढ़ाई पूरी की और प्रशिक्षित हुए। अब तक भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

धरने में शामिल प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने लंबे समय से सरकार से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, लेकिन उनकी आवाज़ अनसुनी की जा रही है। युवाओं का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि सरकार की लापरवाही के चलते हजारों पैरामेडिकल टेक्नीशियन बेरोजगार हैं, जबकि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशिक्षित कर्मियों की कमी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द ही ध्यान नहीं दिया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस धरने में प्रदेशभर से आए पैरामेडिकल टेक्नीशियन शामिल हैं। वे अपनी आवाज़ सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें