फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: भारत माता की जय के नारों से गूंजा परकोटा, मुस्लिम समाज ने ऑपरेशन सिंदूर का स्वागत किया

Wed, 07 May 2025 04:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पहलगाम हमले के खिलाफ भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में गर्व का माहौल है। शहर के परकोटा इलाके में पर मुस्लिम समाज के लोगों ने भारत सरकार के फैसले का खुला समर्थन किया और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में जोश और गर्व का माहौल है। लोग इस कदम को आतंक के खिलाफ बड़ा एक्शन मान रहे हैं। जयपुर के परकोटा क्षेत्र में बुधवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाने लगे और भारत सरकार के फैसले का खुला समर्थन किया।

विज्ञापन




चारदीवारी इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने इकट्ठा होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाए। परकोटे की गलियां देशभक्ति के नारों से गूंज उठीं। समाज के लोगों ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, जो निर्दोष लोगों की जान लेते हैं, वो इंसान नहीं हो सकते।

ये भी पढ़ें: Barmer News: सरहदी बाड़मेर में गूंजी सायरन की आवाज, युद्ध की स्थिति की तैयारियों को लेकर आज होगी मॉक ड्रिल
विज्ञापन


समाज के नेताओं ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, उसमें हमारे देश के निर्दोष पर्यटक मारे गए। ये हमला पूरे देश के लिए एक दर्द था। अब भारत ने जिस तरह आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया है, वो एक जरूरी और साहसिक कदम है।

एक युवक ने कहा कि हमारा धर्म चाहे जो हो, लेकिन हमारा देश एक है। आतंकियों को सबक सिखाना जरूरी था और मोदी सरकार ने बिल्कुल सही फैसला लिया है। बुजुर्गों ने भी सरकार के इस कदम की तारीफ की और कहा कि पूरा मुस्लिम समाज देश के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है, जब देश के दुश्मनों को साफ-साफ जवाब देना जरूरी है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कई युवा हाथों में तिरंगा लिए हुए थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया और कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ खड़े रहना हर देशवासी का कर्तव्य है। पाकिस्तान के खिलाफ इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि भारत में हर समुदाय एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें