फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: जयपुर में अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मांगी माफी

Mon, 21 Apr 2025 09:34 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

ब्राह्मण जाति के खिलाफ अमर्यादित बयान देने वाले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ जयपुर में भी मुकदमा दर्ज हो गया है। बरकत नगर के रहने वाले अनिल चतुर्वेदी ने शनिवार रात कश्यप के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राह्मण जाति को लेकर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर विवादित फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ जयपुर के बजाज नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसी मामले को लेकर अब देश भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन और मुकदमे हो रहे हैं और अब जयपुर के बजाज नगर थाने में भी उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन


बजाज नगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक रामकृपाल ने बताया कि बरकत नगर के रहने वाले अनिल चतुर्वेदी ने शनिवार रात फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें: Banswara: फर्जी विज्ञापन से कॉल गर्ल मुहैया कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी मामला; 2 शातिर गिरफ्तार, यह सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत में बताया गया है कि कश्यप ने ब्राह्मण जाति को लेकर जो विवादित पोस्ट किया था, वह सोशल मीडिया पर है। फिल्म फुले रिलीज होने के बाद यह विवाद सामने आया है। यह फिल्म समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित है। फिल्म रिलीज होने के पहले से इस पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि अब अनुराग कश्यप अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर माफी भी मांग रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है… मैं माफी मांगता हूं लेकिन मैं अपनी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस लाइन के लिए माफी मांगता हूं, जिसे गलत तरीके से लिया गया और नफरत फैलाई गई। कश्यप ने कहा- कोई भी कार्रवाई या भाषण आपकी बेटी, परिवार, दोस्तों और परिचितों से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। उन्हें बलात्कार की धमकियां मिल रही हैं, जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और यह सब खुद को संस्कारी कहने वाले लोग कर रहे हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें