फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur News: झालाना लेपर्ड सफारी में परिवार संग पहुंचे अक्षय कुमार, नहीं दिखा लेपर्ड तो कही ये बात

Thu, 02 Jan 2025 07:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार गुरुवार शाम झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चों आरव व नितारा के साथ सफारी का आनंद लिया। डीसीएफ जगदीश गुप्ता ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
झालाना में परिवार के संग अभिनेता अक्षय कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार गुरुवार शाम अपने परिवार के साथ झालाना लेपर्ड सफारी पहुंचे। उनका स्वागत झालाना लेपर्ड रिजर्व के डीसीएफ जगदीश गुप्ता ने किया। अक्षय ने इंप्रेशन सेंटर का अवलोकन करने के बाद लेपर्ड सफारी का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन




नहीं दिखा लेपर्ड, बोले- फिर आऊंगा
सफारी के दौरान अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बच्चे आरव और नितारा भी मौजूद रहे। सफारी के दौरान उनकी निगाहे लेपर्ड को देखने के लिए बेचैन रहीं, लेकिन उनको लेपर्ड कहीं नहीं दिखा। इस पर अक्षय निराश नहीं हुए। उन्होंने लेपर्ड का दीदार करने के लिए फिर से झालाना आने और सफारी का आनंद लेने का वादा किया। इस दौरान अभिनेता ने अपने परिवार के साथ अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच कैमरे में यादगार पल कैद किए।

झालाना लेपर्ड सफारी बनी पर्यटकों का आकर्षण केंद्र
2018 में शुरू हुई झालाना लेपर्ड सफारी देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। शहर के बीचों-बीच स्थित इस जंगल में पहले जहां केवल 20 लेपर्ड थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 50 से अधिक हो गई है। हर साल हजारों पर्यटक और खास मेहमान यहां लेपर्ड का दीदार करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें