फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर नगर निगम चुनाव: प्रत्येक 10 वार्डों के लिए होगा एक सेंटर, जानिए किसे कहां भरना होगा नामांकन

Mon, 24 Aug 2026 07:15 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी। 150 वार्डों में नामांकन दाखिल करने के लिए 15 केंद्र तय किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 10 वार्डों के नामांकन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जयपुर कलेक्टर संदेश नायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जयपुर नगर निगम के आम चुनाव-2026 के लिए नामांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इनमें 150 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी जो 31 अगस्त तक चलेगी।  चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को नामांकन जमा करने के लिए अलग-अलग जगह भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 15 नामांकन केंद्र तय किए गए हैं। हर केंद्र पर 10 वार्डों के नामांकन जमा होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को नामांकन लेने की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीदवार अपने वार्ड के हिसाब से तय सेंटर पर ही नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नें कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जयपुर जिले की 1 नगर निगम, 2 नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकायों के कुल 690 वार्डों के चुनाव करवाए जाने हैं।  मतदान दो चरणों में होगा- पहले चरण में 9 सितंबर 2026, बुधवार को नगर पालिकाओं एवं नगर परिषद में व दूसरा चरण 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को नगर निगम के सभी वार्ड पार्षदों के चुनाव हेतु प्रातः 7 बजे से सांयः 6 बजे तक मतदान होगा।



यह भी पढें- Rajasthan: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे के बाद जाम में फंसे मदन राठौड़, ग्रामीणों ने घेरकर सड़क पर बैठाया

किस वार्ड के लिए कहां जमा होगा नामांकन?

- वार्ड 1 से 10: रीको कार्यालय, रोड नंबर 5, वीकेआई, सीकर रोड

- वार्ड 11 से 20: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय, प्लॉट नंबर 370, वीकेआई, मुरलीपुरा

- वार्ड 21 से 30: नगर निगम झोटवाड़ा जोन कार्यालय, खिरणी फाटक, झोटवाड़ा

- वार्ड 31 से 40: शहीद मेजर दिग्विजय सिंह सुमाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल, खातीपुरा

- वार्ड 41 से 50: उपखंड कार्यालय, सांगानेर

- वार्ड 51 से 60: पंचायत समिति कार्यालय, सांगानेर

- वार्ड 61 से 70: कमरा नंबर 45, जिला कलेक्ट्रेट

- वार्ड 71 से 80: नगर निगम जगतपुरा जोन कार्यालय, नंदपुरी अंडरपास

- वार्ड 81 से 90: नगर निगम मालवीय नगर जोन कार्यालय, नई विधानसभा के पास, लालकोठी

- वार्ड 91 से 100: नगर निगम सिविल लाइंस जोन कार्यालय, टेक्नोलॉजी पार्क के पास, शास्त्री नगर

- वार्ड 101 से 110: एसीईओ (पंचायत प्रकोष्ठ) कक्ष, जिला परिषद कार्यालय

- वार्ड 111 से 120: नगर निगम पार्ट-2 कार्यालय, जलेबी चौक, हवामहल के पीछे

- वार्ड 121 से 130: कमरा नंबर 26, जिला कलेक्ट्रेट

- वार्ड 131 से 140: राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मीरा मार्ग, बनीपार्क

- वार्ड 141 से 150: नगर निगम हवामहल-आमेर जोन कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय, जलेबी चौक

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नामांकन केंद्रों पर सभी जरूरी इंतजाम पहले से पूरे कर लिए जाएं। नामांकन से लेकर चुनाव से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं भी तय नियमों और समय सीमा के अनुसार पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें