फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Metro: जयपुर एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने की तैयारी, फेज-2 में अंडरग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित; जानें

Sat, 27 Dec 2025 04:56 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Metro Latest News: जयपुर मेट्रो फेज-2 शहर में एयरपोर्ट के सभी टर्मिनलों से जुड़ेगा। प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के जरिए एयरपोर्ट के टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और प्रस्तावित टर्मिनल-3 को सीधे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
मेट्रो की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के जरिए एयरपोर्ट के टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और प्रस्तावित टर्मिनल-3 को सीधे जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक आवागमन मिल सकेगा।

विज्ञापन


इस संबंध में शनिवार को एयरपोर्ट परिसर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (JMRC), डीजीसीए, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), सीआईएसएफ, बीसीएएस और जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों के अनुसार, अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन की योजना इस तरह तैयार की गई है कि यात्रियों को टर्मिनलों तक पहुंचने के लिए कम से कम पैदल चलना पड़े। स्टेशन में बैरियर-फ्री मूवमेंट और स्पष्ट संकेत व्यवस्था होगी, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

पढे़ं: आबूरोड में अवैध निर्माण रोकने और सिवरेज कार्य की मरम्मत के आदेश, उपखंड अधिकारी ने लिया संज्ञान
विज्ञापन


बैठक में एयरपोर्ट क्षेत्र के नीचे मेट्रो लाइन के अलाइनमेंट, स्टेशन के प्रवेश और निकास बिंदुओं तथा मौजूदा व भविष्य के टर्मिनल ढांचे के साथ सुरक्षित समन्वय पर चर्चा की गई। साथ ही, पीक ऑवर्स में भी यात्रियों, स्टाफ और सेवा कर्मियों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सुरक्षा को लेकर डीजीसीए, सीआईएसएफ और बीसीएएस ने एविएशन सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


मेट्रो और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। JMRC के निदेशक (कंपनी अफेयर्स) महेश भूरड़िया ने कहा कि एक ही अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से सभी टर्मिनलों को जोड़ना जयपुर की शहरी परिवहन व्यवस्था के लिए अहम कदम होगा। उन्होंने बताया कि सीतापुरा–तोड़ी मोड़ मेट्रो कॉरिडोर से एयरपोर्ट क्षेत्र में सड़क यातायात का दबाव कम होगा और विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी मिलेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें