फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: गुप्त वृंदावन धाम में साकार हुआ मथुरा का वृंदावन, 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत की झांकी देख भक्त हुए निहाल

Tue, 10 Nov 2026 09:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के गुप्त वृंदावन धाम में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन हुआ। भगवान कृष्ण-बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया और 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर अन्नकूट महाप्रसादी बांटी गई।

 

विज्ञापन
गुप्त वृंदावन धाम में साकार हुआ मथुरा का वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवर्धन पूजा के अवसर पर जयपुर स्थित गुप्त वृंदावन धाम में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान धाम में मथुरा के वृंदावन जैसा दिव्य दृश्य साकार हो उठा। गोवर्धन पर्वत की भव्य झांकी में भगवान श्रीकृष्ण को बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली पर पर्वत धारण किए हुए दर्शाया गया। यह दृश्य देखकर श्रद्धालु 'गिरिराज गोवर्धन की जय' के जयकारे लगाने लगे। पूरा धाम भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा।

गोवर्धन पूजा महोत्सव के दौरान 21 फीट ऊंचे गोवर्धन पर्वत का पूजन किया गया। इसे भारत की पवित्र नदियों और तीर्थों के जल के साथ गाय के गोबर से तैयार किया गया था। इस अवसर पर भगवान श्रीश्री कृष्ण-बलराम का विशेष श्रृंगार किया गया। उत्सव की खास बात यह रही कि भक्तों ने स्वयं भगवान श्री गिरिराज गोवर्धन को भोग लगाने के लिए 56 प्रकार के पकवान तैयार किए। इसके बाद धाम में श्रद्धालुओं के लिए अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

गुप्त वृंदावन धाम के अध्यक्ष अमितासना कृष्ण स्वामी ने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने महज सात वर्ष की आयु में अपने बाएं हाथ की कनिष्ठा उंगली पर विशाल गोवर्धन पर्वत धारण किया था। भगवान ने इंद्र द्वारा भेजे गए प्रलयंकारी तूफान और मूसलाधार बारिश से सात दिनों तक अपने भक्तों की रक्षा की थी। इसी लीला की स्मृति में गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें